Korba

शहर से 8 किमी दूर दंतैल हाथी की मौजूदगी से हड़कंप, वन विभाग ने बालको–कॉफी पॉइंट मार्ग किया सील।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर एक नर दंतैल हाथी के देखे जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालको से कॉफी पॉइंट की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया है और आम नागरिकों की आवाजाही रोक दी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी अनुसार, हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है, जिसके चलते उसका व्यवहार आक्रामक हो गया है। फिलहाल हाथी बालको क्षेत्र के फुटामूढा और केसला गांवों के आसपास विचरण कर रहा है। शहर की नजदीक मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी कर दी है कि हाथी किसी भी समय आबादी की ओर बढ़ सकता है।

वन विभाग की टीमें लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास जारी है। बालको कॉफी पॉइंट नाका के पास एक सूचना बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें लोगों को उस दिशा में जाने से सख्त मना किया गया है। साथ ही आसपास के गांवों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग न करें और हाथी के विचरण क्षेत्र से दूर रहें। किसी भी गतिविधि या हाथी के मूवमेंट की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की गई है। इधर, कॉफी पॉइंट पर परिवार के साथ घूमने जा रहे अतुल यादव ने बताया कि हाथी की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर घर लौटने का फैसला किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button