कोरबा

भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

सतत प्रशिक्षण के माध्यम से ही कार्यकर्ताओं के गुणात्मक स्तर में होता है सुधार..... विकास महतो

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा :भारतीय जनता पार्टी के 15 विषयों पर मार्गदर्शन को लेकर 17 जून से श्री राम मंदिर ,महाराणा प्रताप भवन बुधवारी कोरबा में प्रारंभ तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर का समापन आज दिनांक 19 जून 2022 को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है।प्रशिक्षण में भाजपा के परंपरा अनुसार कैसे आम जनता का हित कार्य किया जाए यह जानकारी उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य रहता है। प्रशिक्षण में वरिष्ठ नेता सहित मंत्री एवं संगठन प्रभारी,सह प्रभारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाता है और पार्टी के पृष्ठभूमि की सच्चाई को जनता तक कैसे पहुंचाना है बताया जाता है।
इसी कड़ी में जिला प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेता लखन लाल देवांगन (प्रदेश उपाध्यक्ष) ,धरम लाल कौशिक (नेता प्रतिपक्ष,छत्तीसगढ़ विधानसभा),भूपेंद्र सवन्नी (प्रदेश महामंत्री ) विकास महतो (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य),सच्चिदानंद उपासने (प्रदेश वि.आ.सदस्य),ज्योतिनंद दुबे(प्रदेश,वि.आ.सदस्य),
श्रीमती रंजना साहू,(विधायक),अवधेश चंदेल (प्रदेश का.सदस्य),अनिल केशरवानी (प्रांतीय प्रशिक्षण विभाग),राम किशोर श्रीवास्तव,(बौद्धिक प्रमुख संघ), सत्येंद्र दुबे (विभाग संघ चालक रा. स्वयं संघ),लखन लाल साहू,(पूर्व सांसद),केदार नाथ गुप्ता (प्रदेश.वि.आ.सदस्य),
श्रीमती विभा अवस्थी.(प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा एवं केंद्रीय रेलवे बोर्ड सदस्य भारत सरकार), जगन्नाथ पाणिग्राही (प्रदेश वि.आ.सदस्य),नवीन मारकंडे (प्रदेशाध्यक्ष अजा.मोर्चा) ने मार्ग दर्शन किया।
इस जिला प्रशिक्षण शिविर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य,सभी पूर्व सांसद/ विधायक /पूर्व विधायक,निर्वतमान जिलाध्यक्ष/ जिला भाजपा के पदाधिकारी गण,मोर्चा के जिला अध्यक्ष/ महामंत्री,प्रकोष्ठ के सभी जिला संयोजक,सभी मंडलों के अध्यक्ष/ महामंत्री/कोषाध्यक्ष,जिला पंचायत के सदस्य,जिला कार्यसमिति सदस्य
सहित संगठन के अपेक्षित पदाधिकारी व जन प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button