Korba

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार में लगी भीषण आग, जलकर 2 सवारों की हुई मौत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के सरहदी क्षेत्र मदनपुर में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा आज सुबह करीब 4 बजे बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई. नीचे गिरते ही वाहन में भीषण आग लग गई, जिससे कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई.

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतकों की पहचान गोपाल चंद्र डे (42 वर्ष), पिता मानिक चंद्र डे और अरुण सेन (36 वर्ष), पिता बनारसी लाल सेन के रूप में हुई है. दोनों मृतक बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी खुर्द के निवासी थे. हादसे के समय वे वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएफ 1673 में सवार थे.

सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक बिलासपुर से विश्रामपुर स्थित तातापानी महोत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे. रास्ते में मदनपुर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी है.

फिलहाल मोरगा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button