कोरबा

धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचा हाथी,केंद्र में डर और दहशत का माहौल बना।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक हाथी के पहुंचने से डर और दहशत का माहौल बन गया। हाथी के आने की खबर मिलते ही केंद्र में मौजूद कर्मचारी घबरा गए और धान को बचाने के लिए हाथी को खदेड़ने का प्रयास करते नजर आए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी कुछ समय तक केंद्र परिसर के आसपास घूमता रहा। उसके आक्रामक व्यवहार को देखते हुए किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि, कर्मचारियों की सतर्कता से हाथी को वहां से दूर किया गया और बड़ा नुकसान टल गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार हाथी धान खरीदी केंद्र में पहुंच चुके हैं और धान खाकर वापस जंगल की ओर चले जाते हैं। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से कर्मचारियों और ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है। ग्रामीणों और कर्मचारियों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों की आवाजाही को रोकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button