कोरबा

अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के नाम पर 5 लाख ठगी का आरोप पूर्व आबकारी एडीओ का पुत्र हुआ शिकार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिलान्तर्गत आबकारी विभाग में कार्यरत रहे एडीओ के पुत्र को अनुकंपा नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लेने का आरोप लगा हैं। आरोप हैं की कुल 5 लाख रुपये लेकर घोखाधड़ी करने वाले दो लोगों पर जुर्म पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रार्थी सुनील कुर्रे ने जिला पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि पिता बुधराम कुर्रे के वर्ष 2009 में आकस्मिक निधन बाद आबकारी विभाग में आवेदन किया गया, किंतु अनुकंपा नियुक्ति नहीं होने के कारण ग्राम में था। ग्राम पचरी निवासी शिक्षण विभाग में लेखापाल के पद पर नौकरी कर रहे एक व्यक्ति से जान-पहचान हुई तब उसके द्वारा तुम्हारा रुका हुआ काम को पूरा कर दूँगा कहकर कुल 2 लाख रुपये लिया गया। इसी दौरान प्रार्थी की नौकरी उच्च न्यायालय बिलासपुर में निलंबित होने के कारण उसके द्वारा निलंबित मामला को पूर्ण करने के लिए एक अन्य व्यक्ति निवासी कोहड़िया, कोरबा से जान पहचान कराई और उसके खाता में कुल 34,500/- रुपये तथा 2,65,500/- रुपये नगद दिया गया।

उनके द्वारा अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के नाम पर कुल 5 लाख रुपये लिया गया। साल भर से रकम लौटाने की मांग करने पर आज देंगे, कल देंगे बोलकर घुमाया जा रहा है तथा मारने-पीटने की धमकी देते हैं। दोनों व्यक्ति दिये गये रकम को वापस नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायत आवेदन पर सिविल लाइन रामपुर थाना में प्रार्थी की रिपोर्ट पर उनके विरुद्ध धारा 34, 420 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button