कोरबा

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल गेवरा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ डीएवी स्कूलों के छात्रों की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नई दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ईस्ट विनोद नगर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष के अलग-अलग आयु वर्ग में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 15 हजार प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीएवी स्कूल गेवरा की छात्रा कनक चतुर्वेदी एवं वैष्णवी कश्यप ने पदक जीतकर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया।

17 वर्ष आयु वर्ग के 63 किलोग्राम वजन समूह में हिस्सा लेते हुए कनक चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर कनक की माता अंजू चतुर्वेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डीएवी स्कूल गेवरा के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन और सहयोग से कनक ने यह सफलता हासिल की है, जिससे पूरा परिवार गौरवान्वित है।

उल्लेखनीय है कि कनक माता कर्मा मंदिर परिसर स्थित कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन में समिति अध्यक्ष रेनू तिवारी एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button