कोरबा

FLN मिशन के अंतर्गत नन्हे नौनिहालों की नींव मजबूत करने के लिए हनुमान सिह उर्रे को मिला सम्मान

 

कोरबा । 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली.
इस अवसर पर महापौर नगर निगम कोरबा संजू देवी राजपूत,नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी , निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया ।ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगा रहे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और FLN (निपुण भारत मिशन) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, जो शिक्षक खेल-आधारित और गतिविधि-मूलक शिक्षण के माध्यम से प्राथमिक बच्चों को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, वे वास्तव में राष्ट्र निर्माता हैं।
ऐसे ही एक समर्पित शिक्षक प्राथमिक शाला अजगर बहार में पदस्थ सहायक शिक्षक हनुमान सिंह उर्रे को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के हाथो सम्मानित किया गय।
शिक्षक द्वारा पाठ्यपुस्तकों से हटकर खिलौनों, पहेलियों और स्थानीय कहानियों के माध्यम से ‘साक्षरता और संख्यात्मकता’ (FLN) सिखा रहें हैं।
बच्चों के स्तर के अनुरूप शिक्षण योजना बनाकर कक्षा 3 तक हर बच्चे को बुनियादी कौशल सीखा रहे हैं। कक्षा को एक ऐसा स्थान बनाया जहाँ बच्चा बिना डर के और गतिविधियों के माध्यम से सीख रहे हैं।
“राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों को धरातल पर उतारने और FLN मिशन के अंतर्गत नन्हे नौनिहालों की नींव मजबूत करने के लिए हनुमान सिंह द्वारा किए जा रहे ‘गतिविधि आधारित शिक्षण’ की मुख्य अतिथि ने सराहना की। शिक्षक हनुमान सिंह के निष्ठा और रचनात्मकता प्राथमिक शिक्षा में सकारात्मक बदलाव ला रही है।”

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button