कोरबा

1 फरवरी को होगा आयुर्वेदिक स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का विशेष कार्यक्रम।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से “बच्चे रहे स्वस्थ” योजना के अंतर्गत आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 01 फरवरी 2026, रविवार को अति शुभ रवि पुष्य नक्षत्र में आयोजित होगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस अवसर पर नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10 एवं 11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ करने का कार्य किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम प्रतिमाह नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि बच्चों को प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक तरीके से स्वस्थ रखा जा सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए उनके आयु के अनुसार उपयोगी आहार-विहार की जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। बच्चों एवं अभिभावकों के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराने के इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर पूर्व में निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं, जिससे बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें अधिक समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े। आयोजकों ने अधिक से अधिक अभिभावकों से अपने बच्चों को इस आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ दिलाने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button