एमसीबी

अब एक क्लिक पर नौकरीः Skill Marketplace Platform से जुड़ेगा हुनर और रोजगार।

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना को मिला डिजिटल विस्तार, युवाओं और उद्योगों के बीच बनेगा सीधा सेतु।

एमसीबी (ट्रैक सिटी)/ राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना (MMKVY ) के अंतर्गत (छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण) CSSDA पोर्टल पर अत्याधुनिक ”Skill Marketplace Platform” विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म प्रशिक्षित युवाओं और उद्योगों के बीच सीधा समन्वय स्थापित कर रोजगार की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा।

इस नवाचारपूर्ण प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजना अंतर्ग प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की जानकारी स्वतः ( Auto-Fetch) उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें उनके कौशल एवं ट्रेड के अनुरूप रोजगार के अवसर एक ही मंच पर मिल सकेंगे। अब युवाओं को नौकरी की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि वे अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

वहीं दूसरी ओर, उद्योग, संस्थान एवं अन्य नियोजक भी अपनी आवश्यकता के अनुसार सेक्टर एवं जॉब-रोल आधारित रिक्तियों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। इससे कौशल की मांग और उपलब्ध मानव संसाधन के बीच बेहतर तालमेल (Demand-Supply Matching ) स्थापित होगा।

यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से द्वि-दिशा (Two-way) प्रणाली पर आधारित है, जिसमें अभ्यर्थी खुद नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। नियोजक योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर सीधे नियुक्ति प्रस्ताव दे सकते हैं। प्रशासन द्वारा जिले में इस प्लेटफॉर्म के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक स्तर पर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। सभी नियोजकों, औद्योगिक इकाइयों, MSME, निजी संस्थानों एवं प्लेसमेंट एजेंसियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:  Skill Marketplace Platform युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा, वहीं उद्योगों को भी उनकी आवश्यकता के अनुरूप कुशल मानव संसाधन सहजता से उपलब्ध होगा।

हाइलाइट्स: एक ही प्लेटफार्म पर नौकरी और उम्मीदवार,  Auto-Fetch से मिलेगी प्रशिक्षित युवाओं की पूरी जानकारी, ऑनलाइन आवेदन और चयन की सुविधा, उद्योगों और युवाओं के बीच सीधा संपर्क, पारदर्शी, त्वरित और परिणाम आधारित भर्ती प्रक्रिया।

अपील- जिले के सभी नियोजकों, उद्योगों एवं संस्थानों से अपील है कि वे शीघ्र ही  Skill Marketplace Platform पर पंजीयन कर इस पहल का हिस्सा बनें और युवाओं को रोजगार से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button