गरियाबंद (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत जिला गरियाबंद में संविदा भर्ती की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लेखा सह एमआईएस सहायक के 01 रिक्त (अनारक्षित) पद पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं लिंक जिला गरियाबंद के वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद गवर्नमेंट डॉट इन पर उपलब्ध है।
इस पद के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है। टैली सर्टिफिकेट धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थियों के पास लेखा से संबंधित कम से कम 2 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए, जो किसी केंद्र/राज्य शासन या मान्यता प्राप्त संस्थान में प्राप्त किया गया हो। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। जिसमें कुल 100 अंकों का निर्धारण किया गया है। स्नातक, बारहवीं एवं दसवीं के अंकों के आधार पर वेटेज दिया जाएगा, साथ ही अनुभव एवं कौशल परीक्षा को भी महत्व दिया जाएगा। इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थी को 23 हजार 350 रुपये प्रतिमाह एकमुश्त वेतन प्रदान किया जाएगा।

