कोरबा

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजनाः निजी आवासीय शिक्षण संस्थानों से ’रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, 23 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे प्रस्ताव।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ शासन की ’मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’ (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कोरबा जिले के उत्कृष्ट निजी आवासीय शिक्षण संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। वर्ष 2026-27 के लिए योजना के अंतर्गत निजी विद्यालयों के इम्पैनलमेंट हेतु सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग द्वारा ’रुचि की अभिव्यक्ति’ का आमंत्रण जारी किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को नई सोच के साथ बेहतर करियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाने और उनके बहुमुखी व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दिया जाता है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक राज्य के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाती है, जिसके निर्धारित शुल्क की प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा सीधे विद्यालय को की जाती है।

जिले के जो निजी आवासीय शिक्षण संस्थान इस योजना के तहत इम्पैनलमेंट के इच्छुक हैं, वे निर्धारित प्रारूप में अपना प्रस्ताव रुचि की अभिव्यक्ति के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जिला कोरबा में जमा कर सकते हैं। प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026, अपरान्ह 5ः00 बजे तक निर्धारित की गई है। योजना से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें, संस्थाओं के लिए आवश्यक मापदण्ड एवं आवेदन प्रारूप का अवलोकन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button