कोरबा

कलेक्टर ने माखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मखनपुर में संचालित स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जर्जर भवनों की स्थिति गंभीर पाई। उन्होंने तत्काल इन भवनों को तोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जर्जर भवन कभी भी खतरा बन सकते हैं, विशेषकर तब जब स्कूली बच्चे आसपास विचरण करते रहते हैं। ऐसे अनुपयोगी व जोखिमपूर्ण भवनों को हटाना आवश्यक है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में विगत एक वर्ष से निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष को भी अपूर्ण पाया। यह भवन प्रयोगशाला (लैब) के रूप में निर्मित किया जा रहा था, लेकिन लंबे समय से कार्य अधूरा पड़ा हुआ था। इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सरपंच और सचिव को नोटिस जारी कर संबंधित निर्माण एजेंसी से राशि वसूलने तथा प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी दौरान ग्राम माखनपुर की सरपंच श्रीमती प्रेमलता पोर्ते ने कलेक्टर से मुलाकात कर ग्राम विकास से संबंधित कई मांगें रखीं। उन्होंने आंगनवाड़ी भवन की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए नए भवन स्वीकृत कराने, सड़क सुरक्षा के लिए ब्रेकर निर्माण तथा ग्राम पंचायत के मंझपरा में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने हेतु नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग भी की।

कलेक्टर ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान पाली एसडीएम रोहित सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button