कोरबा

जन-जन को योजनाओं से जोड़ने व जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण का भगीरथ प्रयास है सुशासन तिहार – नूतन सिंह ठाकुर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)
( नगर पालिक निगम कोरबा के बालको जोन कार्यालय में आयोजित हुआ निगम का पांचवाॅं सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर )
( आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, नेताप्रतिपक्ष कृपाराम साहू सहित बालको जोन के पार्षदों व जनप्रतिनिधियों की रही शिविर में गरिमामयी उपस्थिति )

कोरबा (ट्रैक सिटी) नगर पालिक निगम कोरबा के बालकोनगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर को संबोधित करते हुये निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने आज कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित किये जा रहे सुशासन तिहार शिविर जन-जन को योजनाओं से जोड़ने तथा जन शिकायतों के त्वरित निराकरण का भगीरथ प्रयास है। उन्होने कहा कि शिविरों का वास्तविक लाभ लोगों को पहुंचे, उनकी समस्याएं त्वरित रूप से निराकृत हों, मांगे क्रमबद्ध रूप से पूरी की जाएं, इस दिशा में प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
यहाॅं उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है तथा इसके अंतर्गत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। कोरबा निगम क्षेत्र में पहला शिविर विगत 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में, दूसरा शिविर 11 मई को टी.पी.नगर जोन कार्यालय में, तीसरा शिविर 13 माई को कोसाबाड़ी जोन कार्यालय तथा चैथा शिविर 15 मई को पं.रविशंकर नगर जोन कार्यालय में आयोजित हुआ था, वहीं इस कड़ी में आज निगम के बालको जोन कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने शिविर में उपस्थिति प्रदान करते हुये पार्षदों, जनप्रतिनिधियों के साथ शिविर में लगाये गये, जिले के विभिन्न विभागों व नगर पालिक निगम केारबा के विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया, इस मौके पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद सत्येन्द्र दुबे, बद्रीकिरण, मंगल बंदे, तरूण राठौर, चंदा देवी, रजत खुंटे आदि पार्षद व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। शिविर को संबोधित करते हुये सभापति श्री ठाकुर ने आगे कहा कि उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत निगम क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण व क्षेत्र के विकास के लिये पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहे हैं, उद्योग मंत्री श्री देवंागन द्वारा महापौर व आयुक्त की उपस्थिति में निगम के सभी जोन की जोनवार बैठक लेकर कार्यो की विस्तार से समीक्षा की गई है, बालको की पानी की समस्या को लेकर उन्होने कहा कि समीक्षा बैठक में इस पर भी गहन रूप  से मंथन हुआ है तथा इस समस्या का स्थाई रूप से समाधान करने के लिये ठोस कार्यवाही हो रही है। शिविर में उपस्थित नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुये उन्होने अधिकारी कर्मचारियों से यह अपेक्षा की कि प्राप्त आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण किया जायेगा, विशेष कर त्वरित रूप से निराकृत होने वाली शिकायतें तत्काल दूर की जायेंगी।

क्वालिटी इंश्योर टीम आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करायेगी – आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने शिविर में प्रतिवेदन रखते हुये बताया कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वारा क्वालिटी इंश्योर टीम का गठन किया गया है तथा उनके द्वारा यह कडे़ निर्देश दिये गये हैं कि प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराया जाए, इस क्वालिटी इंश्योर टीम में शामिल सदस्य एक-एक आवेदनों की समीक्षा करेंगे तथा यह सुनिश्चित करायेंगे कि सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण हों। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के बालको जोन के विकास कार्यो व निगम की उपलब्धियों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये आगे कहा कि बालको जोन में वर्तमान में 19 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत वाले 76 कार्य स्वीकृत किये गये थे, जिनमें से 40 कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं, 28 कार्य प्रगति पर हैं तथा शेष पर प्रक्रियाधीन कार्यवाही जारी है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना फेस-1 में बालको जोनांतर्गत 127 आवासगृह स्वीकृत कराये गये थे, जिसमें 112 आवासगृहों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में 151 आवासगृह स्वीकृत कराये गये हैं, जिनमें से 03 पूर्ण कर लिये गये हैं, 41 प्रगति पर हैं तथा 106 मकानों का डिस्मेंटलीकरण का कार्य प्रगति पर है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना फेस-2 में आवासगृहों की स्वीकृति प्राप्त करने में हमारा कोरबा नगर निगम प्रदेश में अव्वल रहा है तथा 4000 से ज्यादा आवासगृहों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने इस दौरान निगम द्वारा प्राप्त विभिन्न उपलब्धियों एवं शहर विकास के कार्यो से उपस्थित नागरिकों को अवगत कराया, नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा समस्याओं, शिकायतों व मांग संबंधी आवेदन शिविर में प्रस्तुत कर शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
जनसमस्याओं के निराकरण का त्यौहार सुशासन तिहार – इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में आयोजित किया जा रहा सुशासन तिहार आमजनता की समस्याओं व शिकायतों के निराकरण का त्यौहार है, जहाॅं पर समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है तथा शासन की योजनाओं से लोग लाभान्वित कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत नगर निगम केारबा क्षेत्र के अंतर्गत बिजली, पानी, स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई सहित अन्य विविध सुविधाओं व कार्यो से जुड़ी समस्याओं के स्थाई निराकरण के लिये लगातार प्रयास कर रहे हैं, इसी के मद्देनजर अभी हाल ही में उन्होने निगम की जोनवार बैठकें लेकर निगम के कार्यो की, निगम क्षेत्र की समस्याओं की वार्डवार समीक्षा भी पूरी कर ली है।
बार-बार बिजली बंद होने की समस्या का भी स्थाई निदान हों – इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने व शिकायतों के निराकरण हेतु यह शिविर लगाये जा रहे हैं, शिविर की सार्थकता तभी है, जब शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, उन्होने आगे कहा कि कोरबा की एक बड़ी समस्या बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने की है, इससे सभी को परेशानी हो रही है, अतः इस समस्या का भी स्थाई निदान शीघ्र किया जाना चाहिये, जिससे की जनप्रतिनिधियों व विभाग की छबि खराब न हों।
शिकायतों हेतु निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं – इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद सत्येन्द्र दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण प्रदेश के साथ-साथ कोरबा जिले में भी सुशासन तिहार शिविर आयोजित हो रहे हैं तथा इन शिविरों से क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होने कहा कि इन शिविरों के आयोजन से एक बड़ा फायदा यह है कि लोगों को अपनी वर्तमान समस्याओं व शिकायतों के निराकरण हेतु निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है, इनका निराकरण इन शिविरों में ही हो रहा है।
हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित – शिविर के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों केा योजनाओं से लाभान्वित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राही ईश्वरी यादव, जीवनलाल यादव, हरनारायण चन्द्रा को आवासगृहों की चाबी प्रदान की गई, वहीं हितग्राही गोदीबाई चैहान, गौरीशंकर साहू, अजीत कुमार पाल, कृष्ण कुमार को आवासगृहों के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसी प्रकार हितग्राही हीरालाल रात्रे व चमरूप्रसाद श्रीवास को वृद्धावस्था पेंशन, हितग्राही ललिता यादव, सीता चैहान, कदम घुनसरे, मीनाबाई वैष्णव व शशि बरेठ का राशन कार्ड, हितग्राही साक्षी सिंह व अफशाना बेगम को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये गये। इसी प्रकार आशीषकुमार कांत, आरती लाल, अशोक धोबी, रामचंद्र व जमुना निषाद को पोषण आहार किट दिया गया, हितग्राही तोखनराम साहू, रामनारायण, महेन्द्र राय को छड़ी का वितरण तथा हितग्राही झूना सिंह व मुंशी राम को बैशाखी प्रदान की गई। इसी प्रकार हितग्राही गौरी देवी, कुणाल यादव, मनीपूरी गोस्वामी, किशोरीलाल गुप्ता सहित अन्य हितग्राहियों को व्हीलचेयर आदि प्रदान किये गये।
22 मई को दर्री जोन में शिविर – नगर पालिक निगम केारबा द्वारा आयोजित किये जा रहे सुशासन तिहार शिविर की अगली कड़ी में 22 मई को दर्री जोन कार्यालय में शिविर आयोजित किया जायेगा, इसी प्रकार निगम का अंतिम शिविर 25 मई को निगम के सर्वमंगलानगर जोन कार्यालय में आयोजित होगा।
शिविर के दौरान नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद सत्येन्द्र दुबे, बद्रीकिरण, मंगल बंदे, तरूण राठौर, चंदा देवी, रजत खुंटे, निर्मल कुमार, हेमलता निर्मलकर, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त व शिविर के नोडल अधिकारी पवन वर्मा, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, घनश्याम श्रीवास, सहायक अभियंता विपिन मिश्रा, मोतीलाल बरेठ, संजय ठाकुर, अभय मिंज, अंजुलता तिग्गा, प्रमोद जगत, देवव्रत आदित्य आदि के साथ जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण व काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button