कोरबा (ट्रैक सिटी)। देवर्षि नारद जयंती समिति, जिला कोरबा द्वारा “नारद जयंती 2026” के अवसर पर पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पत्रकारिता, सोशल मीडिया और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
इस वर्ष समारोह का मुख्य विषय “डिजिटल माध्यम और सांस्कृतिक दासता : भारतीय परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया की भूमिका” रखा गया है, जो वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया के प्रभाव और भारतीय संस्कृति पर उसके पड़ते असर को लेकर केंद्रित रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद कुमार राय, महाप्रबंधक संचालन, कुसमुंडा क्षेत्र उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती प्रियंका कौशल, संपादक – रायपुर (स्थानीय), भारत एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल अपने विचार साझा करेंगी।
यह कार्यक्रम 24 मई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से विवेकानंद सेवा सदन, बुधवारी बायपास रोड, कुआंभट्ठा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने जिले के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विचार विमर्श का हिस्सा बनने की अपील की है।
Leave a Reply

