कोरबा

अहिरन नदी में मिली सैकड़ों मृत मछलिया, बारूद लगाकर विस्फोट करने का आरोप।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा-पश्चिम विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत आईबीपी प्लांट के नीचे बह रही अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियां मृत पाई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने देर रात नदी में बारूद और विस्फोटक डालकर मछलियां मारीं, जिससे पानी में केमिकल फैल गया और बड़े पैमाने पर मछलियों की मृत्यु हो गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विस्फोटक के प्रयोग से नदी के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा तेजी से घट गई, जिसके कारण मछलियां दम घुटने से मर गईं। बच्चे और कुछ ग्रामीण मरी हुई मछलियों को नदी से घर ले जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय कॉलोनीवासी इस नदी के पानी को पीने समेत घरेलू कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं। घटना के बाद पानी जहरीला हो जाने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पानी की जांच कराने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही मरी हुई मछलियों को तुरंत नदी से हटाने की भी अपील की गई है।

विस्फोटक का इस्तेमाल कर मछली मारना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। उन्होंने संबंधित विभाग और पुलिस से दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button