कोरबा (ट्रैक सिटी)। शहर के प्रेस क्लब भवन में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय बी.एल. पालीवाल की स्मृति में स्थापित मल्टी जिम के उन्नयन कार्य का शुभारंभ नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत और नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और स्वस्थ तन एवं स्वस्थ मन के साथ ही वे लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में निरंतर बेहतर कार्य कर सकते हैं। प्रेस क्लब में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी जिम के उन्नयन से पत्रकार साथियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक ऊर्जा के साथ कर सकेंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, पंकज देवांगन, रायपुर की वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल, कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार गेंद लाल शुक्ला, छेदीलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, रवि पी सिंह, राजेश मिश्रा, कृष्णा राठौर, राकेश वर्मा, जितेन्द्र सिंह राजपूत, कमलेश तिवारी, महिला पत्रकार भगवती भंडारी (मिली), आशा ठाकुर, प्रतिमा सरकार, दीपा नायर, देब्यंदू मृधा, कुश शर्मा, भोला केंवट, प्रदीप मिश्रा, गणेश सूर्यवंशी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय बी.एल. पालीवाल के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को भी याद किया गया तथा उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Leave a Reply

