कोरबा

रेडियोग्राफर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी।

05 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 01) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना दावा-आपत्ति 05 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्रता सूची कार्यालयीन सूचना पटल एवं वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदको से दावा आपत्ति हेतु लिफाफे के ऊपर पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button