कोरबा

बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भीषण गर्मी के दौरान जल संकट से जूझ रहे समुदाय के लिए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वार्ड क्रमांक 40, 41 एवं 42 में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर राहत प्रदान की। कंपनी द्वारा किए गए इस प्रयास से स्थानीय निवासियों को गर्मी के कठिन समय में बड़ी राहत मिल रही है।

वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सतेंद्र दुबे ने बालको की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के समय बालको द्वारा विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति की व्यवस्था करना एक सराहनीय कार्य है। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। बालको हमेशा समुदाय की आवश्यकताओं को समझते हुए सहयोग के लिए आगे आता है, जिसके लिए मैं कंपनी का आभार व्यक्त करता हूं।

बालको की यह पहल समुदाय के प्रति कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। नियमित जल आपूर्ति के माध्यम से अनेक परिवारों को जल समस्या से राहत मिली है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि कंपनी ने समय पर सहयोग देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन किया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button