एमसीबी

शासकीय पॉलिटेक्निक चिरमिरी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

एमसीबी (ट्रैक सिटी)/ तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर उज्ज्वल भविष्य बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शासकीय पॉलिटेक्निक चिरमिरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा जीआईएस एवं जीपीएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए तथा पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार प्रथम चरण का पंजीयन 11 जून से 15 जून 2026 तक तथा प्रवेश प्रक्रिया 20 जून से 24 जून 2026 तक संचालित होगी। द्वितीय चरण का पंजीयन 26 जून से 30 जून 2026 तक एवं प्रवेश 4 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। वहीं तृतीय चरण का पंजीयन 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक होगा तथा संस्था स्तर पर काउंसलिंग एवं स्पॉट एडमिशन 18 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

संस्थान द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बालक छात्रावास की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। संस्थान प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ लेने की अपील की है।

प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी शासकीय पॉलिटेक्निक चिरमिरी से संपर्क कर सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button