कोरबा (ट्रैक सिटी)/ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में अप्रेंटिसशिप योजनांतर्गत 08 जून को प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला ( PMNAM ) का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि जिला अंतर्गत सभी उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन किया जाना है। अप्रेंटिसशिप मेला में आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में 08 जून को प्रातः 9 बजे, उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। जिला अंतर्गत उद्योग/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी के अप्रेंटिसशिप योजना में नियोजन की कार्यवाही करेंगे।

