कोरबा

सायकल रैली का आयोजन 07 जून को।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के निर्देशानुसार विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में 07 जून रविवार को सायकल रैली का आयोजन कोरबा जिला के एस.ई.सी.एल व्हॉलीबॉल मैदान से प्रातः 07 बजे प्रारंभ होकर घण्टाघर चौक से पुनः वापस एस.ई.सी.एल व्हॉलीबॉल मैदान में समापन किया जायेगा।

उक्त सायकल रैली में अधिक से अधिक संख्या में जिला के जनप्रतिनिधि, सभी प्रबुद्धजन, स्कूल, कालेज के छात्र, छात्राएं, स्थानीय खिलाड़ी, एन.सी.सी.कैडेटस, एन.एस.एस. समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, स्काउट गाईड, नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियेां के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है।

खेल अधिकारी ने अपील किया है कि जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, सभी प्रबुद्धजन, समस्त स्कूल, कालेज के छात्र, छात्राएं, समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस. के छात्र, छात्राएं, स्काउट गाइड तथा नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य 07 जून को प्रातः 7.00 बजे एस.ई.सी.एल व्हॉलीबॉल मैदान में उपस्थित होकर इस आयोजन में एकजुटता व सहिष्णुता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button