कोरबा

कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान

शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई पहल शुरू की है। आयुक्त आशुतोष पांडे ने “कनेक्ट टू कमिश्नर” अभियान के तहत एक मोबाइल नंबर जारी किया है, जिसके माध्यम से अब नागरिक सीधे अपनी शिकायत और सुझाव आयुक्त तक पहुंचा सकेंगे।
इसके अंतर्गत नगर निगम कोरबा सफाई संबंधी शिकायत, सड़क एवं नाली की समस्या, स्ट्रीट लाइट, खराब जल आपूर्ति संबंधी शिकायत, नागरिक सुझाव एवं जनसमस्याएं, आदि की शिकायत की जा सकेंगी। सफाई, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट या अन्य किसी भी नगर निगम से जुड़ी समस्या होने पर अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक मोबाइल नंबर 94060-04300 पर सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। आयुक्त आशुतोष पांडे ने इस संबंध में एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button