कोरबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है – कृष्णा गौर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रायपुर (ट्रैक सिटी) । मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर ने इस बात पर बल दिया है कि छत्तीसगढ़ ओबीसी मोर्चा अत्यन्त मजबूत संगठन है, अतः हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। श्रीमती गौर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के आधार पर 5 जून से 21 जून तक ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करना है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार हमें करना है। श्रीमती गौर रविवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहूत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रही थीं।

मध्यप्रदेश की राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हमें गर्व है कि आज हमें दुनिया की सबसे बड़े लोकप्रिय नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिले हैं, जिनकी वजह से वैश्विक स्तर पर देश को नई पहचान मिली है। श्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल में हर वर्ग की तस्वीर व तकदीर बदली है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के रूप में 2047 में भारत की बुलंद तस्वीर बनेगी। अपने सम्बोधन में श्रीमती गौर ने केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती गौर ने दीपकमल पत्रिका विशेषांक का विमोचन भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का हो रहा सर्वांगीण विकास- ओपी चौधरी

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश में 52 प्रतिशत से भी ज्यादा ओबीसी वर्ग के लोग निवासरत हैं और 32 प्रतिशत एस टी, 13 प्रतिशत एससी वर्ग के लोग निवासरत हैं। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में सभी वर्गों के साथ ओबीसी समाज के मतदाता भी जीत-हार का निर्णायक फैसला करते हैं। समाज का झुकाव भाजपा की ओर होने के कारण आज भाजपा सरकार में है। हम सभी को मोर्चा के माध्यम से समाज के लिए बनाई गई सरकार की योजनाओं को ओबीसी वर्ग तक पहुँचाना चाहिए। श्री चौधरी ने भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विशेष जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान के प्रदेश प्रभारी अखिलेश सोनी ने 5 जून से 25 जून तक के ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगोत्री से लेकर गंगा गंगासागर तक भाजपा की सरकार है। श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का स्वर्णिम काल चल रहा है, पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा के कार्यकर्ता हैं। बैठक के प्रारम्भ में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन के कार्यक्रम व आने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

बैठक का संचालन महामंत्री उपकार चंद्राकर व आभार प्रदर्शन अशोक सिन्हा ने किया इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सम्भाग प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष/महामंत्री सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button