कोरबा

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत।

आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित किये जा रहे समाधान समारोह (दिनांक 21, 22, एवं 23 अगस्त 2026 को उच्चतम न्यायालय में आयोजित स्पेशल लोक अदालत) के अन्तर्गत गूग्गल फार्म के माध्यम से मामले प्रस्तुत करने की समय-सीमा का उच्चतम न्यायालय, भारत के अनुसंधान एवं योजना केन्द्र तिलक मार्ग नई दिल्ली द्वारा विस्तार करते हुए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि जो पूर्व में 31 मई 2026 तक निर्धारित थी उक्त तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

आमजनों से अपील की गई है कि कोई पक्षकार जिनके मामले 31 मई 2026 तक उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं और वे स्पेशल लोक अदालत हेतु अपना आवेदन जमा नहीं कर पाये हैं, वे 31 जुलाई 2026 तक अपने मामले के समाधान के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button