कोरबा

जिले में अभियान चलाकर नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश।

अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, मुआवजा वितरण के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने हेतु किया निर्देशित।

*कोई भी प्रकरण अनावश्यक समय सीमा से ना हो बाहर, राजस्व अधिकारी इस बात का रखें विशेष ध्यान – कलेक्टर*

*कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गम्भीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार अविवादित/विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, भू-अर्जन, ई-कोर्ट प्रकरण सहित सभी राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक समय सीमा से बाहर नहीं होना चाहिए। सभी राजस्व अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।

अविवादित नामांतरण के आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित प्रकरणों के निराकरण में सभी तहसीलदारों को विशेष प्रयास करने एवं निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को नक्शा बटांकन के कार्याे को गम्भीरता से लेते हुए जिले में अभियान चलाकर नक्शा बटांकन के कार्याे में उल्लेखनीय प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस हेतु राजस्व निरीक्षक, पटवारियों को सक्रियता से कार्य करने एवं तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को इस कार्य का नियमित मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया। नक्शा बटांकन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी तहसीलों में लंबित 1 से 3 वर्ष, 3- 5 वर्ष एवं 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित भू अर्जन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण में राजस्व अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए शीघ्रता से निराकृत करने की बात कही। त्रुटि सुधार के आवेदनों को भी गम्भीरता से निराकरण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी विकासखण्डों में मसाहती ग्राम के सर्वे व नक्शा प्रकाशन की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए नक्शा प्रकाशन के कार्य मे तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने डिजिटल सिग्नेचर, डिजिटल किसान किताब, आधार प्रविष्टि कार्य में पटवारियों की स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए तेजी से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वामित्व योजना के तहत लंबित ग्रामों का ड्रोन सर्वे कार्य भी जल्दी पूर्ण कर अंतिम प्रकाशन कराते हुए उसे भुईंया पोर्टल में अपलोड करने निर्देशित किया गया। साथ ही एफआरए नामांतरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लाकर प्रगति सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

कलेक्टर दुदावत ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में भू अर्जन, व्यपवर्तन, मुआवजा वितरण, रेल कॉरिडोर, राष्ट्रीय राजमार्ग, वृक्ष कटाई, आधार सिडिंग, वन अधिकार पट्टा वितरण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर सभी प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, व अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, सभी एसडीएम, प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, अधीक्षक भू अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button