कोरबा

विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नेशनल स्कील डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) के अंतर्गत भारत-ईजराईल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट किया गया है। जिसके तहत् ईजराईल में होम बेस्ड केयर गिवर के लिए विदेश में रोजगार के अवसर छ0ग0 शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। पदों की कुल संख्या – 3500 है, वेतन प्रतिमाह लगभग 200000/- है। यह अनुबंध दो वर्ष के लिए किया गया है जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पद के लिए आवश्यक मापदंड -आयु 25 से 45 वर्ष, न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय, न्यूनतम 3 वर्ष का वैध पासपोर्ट, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, लंबाई 1.5 मीटर से अधिक, वजन 45 कि.ग्रा. से अधिक, इसके पूर्व ईजराईल में कार्य न किया हो।

वांछनीय शैक्षणिक योग्यता – भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे का ओजेटी सहित केयर गिविंग प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, आक्जलरी नर्स मिडवाईफ, जनरल नर्स मिडवाईफ, बी.एस.सी. (नर्सिंग), फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट/मिडवाईफ में कोई एक प्रमाण पत्र। सेवा प्रदान करने वाले आवेदकों को नियोजक द्वारा आवास एवं भोजन की सुविधा दी जावेगी। चिकित्सा बीमा उपलब्ध होगा, 9 दिनोें का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों की वार्षिक अवकाश दी जावेगी। सप्ताह में 6 दिन का कार्य दिवस होगा।

चयन प्रक्रिया:- छ0ग0 रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन, दस्तावेज एवं पात्रता की जांच, मार्गदर्शन एवं जानकारी, दस्तावेज का सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस क्लियरेंस,ईजराईल नियोजक का वीडियो कॉनफ्रेसिंग साक्षात्कार और ईजराईल नियोजक के द्वारा अंतिम चयन, मिलने वाले वेतन से चिकित्सा बीमा, आवास भत्ता, भोजन और अतिरिक्त कटौती की जावेगी तथा आवेदक को कटौती के पश्चात् रू. 199770/- प्रतिमाह वेतन के रूप में दिया जावेगा।

इच्छुक अर्हताधारी आवेदक अपना पंजीयन शीघ्र ई-रोजगार पोर्टल पर जारी लिंक पर करना सुनिश्चित करें ताकि भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा सके। कोई भी शंका या संदेह होने पर प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में संपर्क कर समाधान कर सकते है। इस संबंध में दलालों से विशेष सावधान रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button