कोरबा

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों से सशक्त हुआ राजस्व प्रशासन।

नवीन कार्यालय भवनों से सुदृढ़ हुई राजस्व सेवाएं, नागरिकों को मिल रही बेहतर सुविधाएं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*भैंसमा, बरपाली, दीपका, पसान एवं पाली में नए कार्यालय भवनों से कार्य संचालन प्रारंभ*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में राजस्व सेवाओं को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा स्वीकृत नवीन तहसील एवं अनुविभागीय कार्यालय भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कोरबा द्वारा निर्मित इन भवनों में अधिकांश स्थानों पर कार्यालयीन कार्यों का नियमित संचालन भी प्रारंभ हो गया है।

पर्यावरण एवं अधोसंरचना मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोरबा जिले के लिए 05 नवीन तहसील कार्यालय भवन तथा 01 अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भवन के निर्माण हेतु कुल 403.63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत भैंसमा, बरपाली, दीपका, पसान व अजगरबहार में नवीन तहसील कार्यालय तथा पाली में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय के भवनों का निर्माण कराया गया।

वर्तमान में भैंसमा, बरपाली, दीपका, पसान तथा पाली के नवीन कार्यालय भवनों में नियमित रूप से कार्यालयीन कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन भवनों के उपयोग में आने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिला है, साथ ही आम नागरिकों को भी राजस्व संबंधी सेवाएं अधिक सुविधा के साथ प्राप्त हो रही हैं।

इसी प्रकार अजगरबहार तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। वहां विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया शेष है। विद्युत लाइन जोड़ने एवं भवन हस्तांतरण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, जल्द ही लम्बित कार्य पूर्ण कर विभाग को हस्तांतरण किया जाएगा जिससे वहां भी कार्यालयीन कार्य प्रारंभ किया जा सके।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कर प्रशासनिक सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

इन नवीन कार्यालय भवनों के संचालन से जिले की प्रशासनिक अधोसंरचना को मजबूती मिली है। शासकीय कार्यों की दक्षता में वृद्धि के साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button