कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य बने राजेश मिश्रा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ कोरबा प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत से पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने राजेश मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय राजेश मिश्रा अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, सामाजिक सरोकारों और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।

निर्वाचन के बाद राजेश मिश्रा ने सभी मतदाताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज और उनके अधिकारों का मंच है। सभी साथियों के सहयोग से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन तथा प्रेस क्लब की गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

राजेश मिश्रा की इस सफलता पर पत्रकार जगत के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button