कोरबा

समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू, मौसमी बीमारियों व सर्पदंश उपचार की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गैर-संचारी रोगों की जांच एवं उपचार सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों, उल्टी-दस्त तथा सर्पदंश के उपचार के लिए एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) सहित आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की कमी नहीं है तथा मरीजों को आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में अपने निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अवश्य लें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button