NEWS

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

आईजी राम गोपाल गर्ग और सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई; उत्कृष्ट एवं अनुशासित सेवाकाल की सराहना की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

(ट्रैक सिटी)/ दिनाँक 30.06.2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में उप निरीक्षक रामकुमार पटेल ( रीडर)और प्रधान आरक्षक 250 विरेन्द्र कुमार शास्त्री के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) राम गोपाल गर्ग के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

समारोह के दौरान आईजी गर्ग ने दोनों पुलिस अधिकारियों के कुशल व अनुशासित कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

*अधिकारियों का अनुकरणीय सेवा सफर*

*1. रामकुमार पटेल (उप निरीक्षक):*

शुरुआत: मार्च 1984 में जिला बिलासपुर में आरक्षक (कांस्टेबल) के पद से सेवा प्रारंभ की।

पदोन्नति: 01-08-1997 को प्रधान आरक्षक

10-10-2009 को सहायक उप निरीक्षक (ASI)

03-04-2020 को उप निरीक्षक (SI)

विशिष्ट योगदान: उन्होंने जांजगीर, कवर्धा और कोरबा जिलों में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2023 से वे आईजी कार्यालय में रीडर के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे।

उपलब्धि: अपने पूरे सेवाकाल में उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 300 से अधिक पुरस्कारों से नवाजा गया और उनके पूरे करियर में उन्हें कोई सजा नहीं मिली।

*2. विरेन्द्र कुमार शास्त्री (प्रधान आरक्षक 250):*

शुरुआत:03-02-1994 को जिला बिलासपुर में चालक (ड्राइवर) के पद पर भर्ती हुए।

पदोन्नति: 13-12-2016 को आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।

विशिष्ट योगदान:उन्होंने मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिलों में पूर्ण अनुशासन के साथ सेवाएं दीं। वर्ष 2021 से वे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे थे।

*आईजी राम गोपाल गर्ग का उद्बोधन*

आईजी गर्ग ने अपने संबोधन में दोनों अधिकारियों को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने विशेष रूप से रामकुमार पटेल के 300 से अधिक पुरस्कार और बेदाग (बिना किसी सजा के) कार्यकाल की प्रशंसा की। आईजी बिलासपुर रेंज ने उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग को जब भी आवश्यकता होगी, उनके मार्गदर्शन और परामर्श का लाभ लिया जाएगा।

*सहकर्मियों ने साझा कीं यादें*

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा, निरीक्षक (स्टेनो) अशोक वैष्णव, निरीक्षक श्रीमती सरिता तिवारी और प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने भी अपने उद्बोधन में दोनों अधिकारियों के अनुशासित सेवाकाल की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

*अधिकारियों ने जताया आभार*

सेवानिवृत्त हो रहे उप निरीक्षक रामकुमार पटेल और प्रधान आरक्षक विरेन्द्र कुमार शास्त्री ने इस सम्मान के लिए आईजीपी गर्ग और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किये। भावुक क्षणों के बीच उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे विभाग की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में आईजी रामगोपाल गर्ग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम से दोनों अधिकारी भावुक नजर आये, और उन्होंने इस गरिमामय कार्यक्रम विदाई समारोह के आयोजन के लिए पुलिस महानिरीक्षक के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।विदाई समारोह के बाद पुलिस महानिरीक्षक गर्ग ने एक विशेष वाहन से,सेवानिवृत्त अधिकारियों को,आगामी जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उनके घर के लिए रवाना किया।

कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने दोनों पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक संजय रावत द्वारा किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button