कोरबा

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बलवा, मारपीट एवं लूट के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार।

नव निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी का रास्ता रोककर की गई मारपीट एवं लूट की वारदात का खुलासा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*घटना में प्रयुक्त वाहन, लोहे का रॉड एवं लूटी गई नकदी बरामद।* 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालको चौकी रजगामार पुलिस ने बलवा, मारपीट, रास्ता रोककर लूट एवं जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी द्वारा थाना बालको चौकी रजगामार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि नव निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया तथा गाली-गलौच करते हुए लोहे के रॉड एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों द्वारा प्रार्थी की कार में तोड़फोड़ करते हुए उसके पास रखी ₹60,000/- की नकदी लूट ली गई तथा घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालको चौकी रजगामार में अपराध क्रमांक 401/2026 अंतर्गत धारा 109, 309, 324, 126(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन, लोहे का रॉड एवं लूटी गई नकदी बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण –*

01. लक्ष्मी नारायण खाण्डे, पिता स्व. हीरा लाल खाण्डे, उम्र 48 वर्ष, निवासी रजगामार, जिला कोरबा (छ.ग.)।

02. संदीप खाण्डे, पिता स्व. हीरा लाल खाण्डे, उम्र 22 वर्ष, निवासी रजगामार, जिला कोरबा (छ.ग.)।

03. गंगासागर खाण्डे, पिता राम जनक प्रसाद खाण्डे, उम्र 39 वर्ष, निवासी रजगामार, जिला कोरबा (छ.ग.)।

04. अरुण खाण्डे, पिता लक्ष्मी नारायण खाण्डे, उम्र 24 वर्ष, निवासी रजगामार, जिला कोरबा (छ.ग.)।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस प्रकार की अभियानात्मक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button