कोरबा

कोरबा में डॉक्टर्स डे पर 60 आयुष चिकित्सकों का सम्मान, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट ने किया आयोजन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट द्वारा जिला आयुर्वेद कार्यालय, निहारिका में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर जिले के 60 आयुष चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम की शुरुआत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने उपस्थित सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी डॉक्टर के लिए सबसे बड़ा सम्मान उसके मरीजों के चेहरे पर स्वस्थ होने के बाद आने वाली मुस्कान और उनके परिजनों की दुआएं होती हैं। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट को जिले के समर्पित आयुष चिकित्सकों का सम्मान करने का अवसर मिला, जो क्लब के लिए गर्व की बात है।

मुख्य अतिथि जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर धरती पर साक्षात ईश्वर का प्रतिरूप हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण के माध्यम से लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा वास्तव में सराहनीय है और प्रत्येक डॉक्टर सम्मान का पात्र है।

सम्मान समारोह के दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का सहित चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. शिरीन सिंह, डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. रश्मि रेखा पंडा, डॉ. सरोज पंडा, डॉ. कैलाश पांडे, डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. अश्विनी आर्य, डॉ. बंशीधर नायक, डॉ. राजेश गभेल, डॉ. पवन मिश्रा, डॉ. शरदचंद, डॉ. अनूप, डॉ. बसंत सिंह, डॉ. सुधीर कौशल, डॉ. सीमा पाटले, डॉ. नेहा धृतलहरे, डॉ. पुष्पलता भगत, डॉ. चंद्रकला पाल, डॉ. विजय कंवर, डॉ. प्रवीण, डॉ. राहुल जायसवाल, डॉ. गौरीशंकर साहू, डॉ. रवि राय, डॉ. जितेश्वरी, डॉ. आशी सहित कुल 60 आयुष चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव प्रत्युष हनी सक्सेना, कोषाध्यक्ष सुधीर सक्सेना, डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. प्रदीप कश्यप एवं डॉ. राजीव श्रीवास सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत आयुष चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना था।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button