कोरबा

बरसात में अखबार वितरण करने वाले वितरकों को मिला सहारा, रेड क्रॉस ने बांटे रेनकोट

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। बरसात के मौसम में भी नियमित रूप से घर-घर समाचार पत्र पहुंचाने वाले अखबार वितरकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीपी नगर समाचार पत्र वितरण केंद्र में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रेनकोट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ से जुड़े वितरकों को बरसात के दौरान भीगने से बचाव के लिए रेनकोट प्रदान किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अखबार वितरक हर मौसम में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लोगों तक समय पर समाचार पहुंचाते हैं। ऐसे कर्मठ वितरकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है।
रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के तहत जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए संस्था निरंतर कार्य कर रही है। अखबार वितरक भी समाज की सूचना व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनके लिए यह छोटी-सी पहल की गई है।
रेनकोट प्राप्त करने वाले वितरकों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में यह सहयोग उनके दैनिक कार्य को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाएगा।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अखबार वितरक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button