कोरबा

एक्टिवा के अंदर घुसा कॉमन करैत, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ बारिश के मौसम में सांपों के रिहायशी इलाकों में निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में मानस नगर एक एक्टिवा के अंदर अत्यंत विषैले कॉमन करैत (Common Krait) के घुस जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कॉमन करैत भारत के सबसे विषैले सांपों में से एक माना जाता है और यह अक्सर रात के समय सक्रिय रहता है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव अपने टीम सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे।

टीम ने सावधानीपूर्वक एक्टिवा की जांच की, जहां कॉमन करैत वाहन के अंदर छिपा हुआ मिला। काफी सतर्कता और पेशेवर तरीके से रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

RCRS टीम ने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में वाहन स्टार्ट करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

RCRS ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई से न केवल एक महत्वपूर्ण वन्यजीव का संरक्षण किया, बल्कि संभावित दुर्घटना को भी टाल दिया।

RCRS का संदेश:

“वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा और संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।” 🐍🌿

संपर्क :- 👇👇👇

अविनाश यादव –  9827917848 ,9009996789, 7987957958

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button