कोरबा

दर्री में श्री राधा कृष्ण पंचदेव मंदिर का प्रथम स्थापना वर्षगांठ महोत्सव, 15-16 जुलाई को होंगे भव्य धार्मिक आयोजन।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ दर्री स्थित श्री राधा कृष्ण पंचदेव मंदिर में प्रथम स्थापना वर्षगांठ महोत्सव के अवसर पर 15 एवं 16 जुलाई 2026 को दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव की शुरुआत 15 जुलाई (बुधवार) को शाम 3 बजे भव्य निशान यात्रा से होगी। यात्रा का शुभारंभ दादी मंदिर, जमनीपाली से किया जाएगा और श्रद्धालु निशान लेकर श्री राधा कृष्ण पंचदेव मंदिर, दर्री पहुंचेंगे।

वहीं 16 जुलाई (गुरुवार) को मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर भगवान खाटू नरेश श्री श्याम बाबा, श्रीकृष्ण और राधा रानी की भक्ति में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समिति ने बताया कि यात्रा का निशान पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही निशान वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर दोनों आयोजनों में भाग लेने और प्रभु श्री श्याम एवं श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button