रायपुर/कोरबा(ट्रैक सिटी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण एवं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण किया जाएगा।
इस अवसर पर दोनों स्टेशनों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में इन आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेशनों को औपचारिक रूप से राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल ने कार्यक्रम के कवरेज के लिए सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम का विवरण :
दिनांक: 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
समय: दोपहर 2:00 बजे
कार्यक्रम स्थल:
सरोना रेलवे स्टेशन
बालोद रेलवे स्टेशन

