कोरबा

गुमशुदा दोनों बालक सुरक्षित दस्तयाब, ओडिशा के गुनुपुर शांति निकेतन से परिजनों को सौंपा गया

कोरबा/रायगढ़ा (ओडिशा)। गुमशुदा हुए दोनों बालकों को सफलतापूर्वक दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में ओडिशा के रायगढ़ा स्थित सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) कार्यालय तथा विभिन्न संस्थाओं के समन्वित प्रयासों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार, दोनों बालकों के गुमशुदा होने की सूचना मिलते ही तत्काल एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) की सहायता से आरपीएफ नेटवर्क तथा विभिन्न राज्यों के समन्वयकों को बालकों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के राष्ट्रीय नेटवर्क को भी बच्चों के संबंध में विस्तृत सूचना भेजी गई, ताकि उनकी शीघ्र तलाश की जा सके।
सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित सूचना आदान-प्रदान का सकारात्मक परिणाम सामने आया। चाइल्ड हेल्पलाइन ओडिशा की सक्रिय पहल से दोनों बालकों का पता लगाया गया और उन्हें गुनुपुर शांति निकेतन में सुरक्षित पाया गया।
इसके बाद नियमानुसार बालकों को सीडब्ल्यूसी कार्यालय, रायगढ़ा (ओडिशा) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवश्यक कानूनी एवं औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत दोनों बालकों को उनके वैधानिक अभिभावकों (वारिसान) के सुपुर्द कर दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में शामिल सभी संस्थाओं एवं अधिकारियों ने यह संदेश दिया कि बच्चों के गुम होने जैसे संवेदनशील मामलों में त्वरित सूचना, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और चाइल्ड हेल्पलाइन नेटवर्क की सक्रियता से सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। बालकों के सकुशल मिल जाने पर उनके परिजनों ने राहत की सांस ली और इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी विभागों एवं संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button