रामपुरा/रायपुर

वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति रामपुरा द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर।

रामपुरा/रायपुर(ट्रैक सिटी)। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति, रामपुरा द्वारा सोमवार, 20 जुलाई 2026 को एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें समय पर उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था।

शिविर में गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, रामपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच की गई। समिति के अनुसार संस्था में कुल 75 सदस्य हैं, जिनमें लगभग 95 प्रतिशत सदस्य स्वास्थ्य पेंशनर हैं तथा शेष सामान्य सदस्य हैं। शिविर में 50 सदस्यों ने उपस्थित होकर अपनी आंखों की जांच कराई। यह संपूर्ण नेत्र परीक्षण शिविर निःशुल्क रहा।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, संरक्षक डी.आर. देवांगन एवं टी.एस. देवांगन, सचिव भंवर लाल साहू, उपाध्यक्ष योगेश नायडू, कोषाध्यक्ष रामकिशोर साहू, कार्यकारिणी सदस्य  बी.पी. चक्रधर, सुश्री लीला देवांगन, गोवर्धन वर्मा, लोकेश साहू, जी.आर. धुर्व सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए इस प्रकार के जनहितकारी शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button