कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन), जिला कोरबा के तत्वावधान में देशभर में सामने आए कथित नीट पेपर लीक एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के विरोध में 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे सुभाष चौक (निहारिका), कोरबा में आयोजित होगा।
संगठन के जिला संयोजक अतुल दास महंत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान परीक्षा व्यवस्था में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। साथ ही इन घटनाओं से प्रभावित एवं दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान नीट पेपर लीक एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के विरोध में पुतला दहन किया जाएगा। संगठन परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करेगा।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों से इस शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
संगठन ने इस अवसर पर अपना स्पष्ट रुख दोहराते हुए कहा है कि “पहले इस्तीफा, फिर वार्ता — बिना इस्तीफे के कोई वार्ता नहीं होगी।”
कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया सुन्दर ने दी।
Leave a Reply

