सारंगढ़-बिलाईगढ़

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़/कोरबा (ट्रैक सिटी)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कलेक्टर ने जनदर्शन में लगी कतार में स्वयं पहुंचकर एक-एक आवेदक से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने भी आवेदकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नक्शा बंटांकन, राजस्व संबंधी प्रकरण, शिकायत एवं मांग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य विभागों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समय- सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर आवेदकों को निर्धारित समय में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।जनदर्शन के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button