जांजगीर-चाँपा

HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वालों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

जांजगीर-चांपा(ट्रैक सिटी)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी (HPCL) के नाम और पैकिंग का दुरुपयोग कर डुप्लीकेट तेल बेचने वालों के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली जांजगीर और चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन दुकान संचालकों के कब्जे से डुप्लीकेट तेल के 44 बड़े बकेट और 12 छोटे केन, कुल 56 नग, बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार जिले में कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट सामान की बिक्री किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क तथा नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में सिटी कोतवाली और चाम्पा पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर संदिग्ध दुकानों की जांच शुरू की। इसी दौरान HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचे जाने की शिकायत पर दुकानों में रेड कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन दुकान संचालकों के कब्जे से HPCL के नाम एवं पैकिंग में रखे डुप्लीकेट तेल बरामद किए। पुलिस ने सामग्री को जब्त कर लिया है और इसके दस्तावेजों तथा बिक्री संबंधी जानकारी की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया कंपनी के अधिकृत उत्पाद के नाम का दुरुपयोग कर ग्राहकों को डुप्लीकेट तेल बेचे जाने की बात सामने आई है।
ये तीन दुकान संचालक कार्रवाई की जद में
कौशल अग्रवाल, पिता स्व. देवदत्त अग्रवाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, बरपाली चौक, चाम्पा।
अमन शर्मा, पिता अशोक शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी नेताजी चौक, जांजगीर।
नीरज अग्रवाल, पिता स्व. बद्री प्रसाद अग्रवाल, उम्र 51 वर्ष, निवासी दुर्गा ऑटोमोबाइल, चाम्पा।
पुलिस द्वारा मामले में संबंधित दुकान संचालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जब्त सामग्री की जांच और सत्यापन भी कराया जा रहा है।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नकली अथवा डुप्लीकेट उत्पादों की बिक्री की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों में आगे भी लगातार जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में विशेष योगदान: निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना चाम्पा, उप निरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंद्रवंशी, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमारी, मुकेश कुमार पांडेय, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक प्रकाश राठौर, संतुका एवं विनोद राठौर का विशेष योगदान रहा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button