कोरबा

गणेश उत्सव के मद्देनजर कोरबा पुलिस का अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा पुलिस द्वारा आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों, बदमाशों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

गणेश उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, गुंडागर्दी अथवा असामाजिक गतिविधि न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

🔹 पिछले दो दिनों में कोरबा पुलिस की कार्रवाई —

➡️ 34 गिरफ्तारी वारंट तामील कर फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

➡️ 08 स्थायी वारंट तामील कर फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

➡️ 57 बदमाशों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

➡️ विभिन्न अपराधों में संलिप्त एवं फरार चल रहे 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

🔹 अपराध एवं बदमाशी पर रहेगी पैनी नजर

कोरबा पुलिस द्वारा आगामी गणेश उत्सव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी रोकने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।

फरार वारंटियों, सक्रिय बदमाशों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

🔹 कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना/चौकी अथवा पुलिस को दें।

कोरबा पुलिस — सुरक्षित कोरबा, शांतिपूर्ण कोरबा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button