कोरबा

खबर का असर—नहर की रिटर्निंग वॉल की मरम्मत शुरू

कोरबा (ट्रैक सिटी) । कोरबा के पावर हाउस रोड नहरपुल पर क्षतिग्रस्त रिटर्निंग वॉल को लेकर दिखाई गई खबर का असर हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब विभाग हरकत में आया है।

शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में शामिल पावर हाउस रोड नहरपुल की रिटर्निंग वॉल क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका बनी हुई थी।

ट्रैक सिटी ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर सामने आने के बाद कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई और मरम्मत के निर्देश दिए।
इसी कड़ी में शुक्रवार को मौके पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। ट्रैक्टर के जरिए बोरियों में रेत भरकर क्षतिग्रस्त हिस्से में डाली जा रही है, ताकि फिलहाल क्षतिग्रस्त स्थान को मजबूती दी जा सके।
फिलहाल विभाग ने प्रारंभिक मरम्मत शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि क्षतिग्रस्त रिटर्निंग वॉल की स्थायी मरम्मत का काम कब तक पूरा होता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button