कोरबा(ट्रैक सिटी)। नगर पालिक निगम कोरबा के टीपी नगर जोन अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री नानी सशक्तिकरण सहायता योजना, आयुष्मान योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सेवा सेतु अभियान शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ ही सरकार और आम नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद और सेवा का सेतु है। उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि विकास एवं जनकल्याण की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सरलता और सहजता से पहुंचे।
कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत सभापति नूतन सिंह ठाकुर,नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविर में मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और योजनाओं से संबंधित जरूरतों के निराकरण का प्रयास किया गया।

