कोरबा

कटाईनार एनीकट में बड़ा हादसा: गहरे पानी में डूबे युवक का शव बरामद

बांकी मोंगरा(ट्रैक सिटी)। कटाईनार स्थित एनीकट में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक के गहरे पानी में बह जाने की घटना में दुखद अंत हुआ। काफी खोजबीन के बाद लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अयोध्यापुरी निवासी नरेश साहू शुक्रवार को अपने साथियों के साथ कटाईनार एनीकट में पिकनिक मनाने पहुंचा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में बह गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। खोजबीन के लिए एनीकट के गेट बंद करवाए गए तथा पुलिस की मौजूदगी में पानी में तलाश की गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी देर तक आसपास के क्षेत्रों में युवक को खोजा।

काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button