कोरबा

कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक नरहरी पटेल की मौत, पुलिस महकमे में शोक।

पत्थलगांव में फांसी लगाने से हुई मौत, घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।

कोरबा(ट्रैक सिटी)। पुलिस विभाग से एक दुखद घटना सामने आई है। कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक नरहरी पटेल की पत्थलगांव में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक नरहरी पटेल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आ सकेगी।

आरक्षक की असामयिक मौत से उनके सहकर्मियों और पुलिस महकमे में दुख का माहौल है। फिलहाल, घटना के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button