कोरबा(ट्रैक सिटी)। कोरबा विधानसभा के अंतिम छोर पर स्थित चोरभठ्ठी गांव के प्राथमिक शाला पहुंचकर नगर निगम कोरबा सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने छोटे बच्चों से मिलकर उनको प्रोत्साहित किया।
शासकीय स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से चालू किए गए चालू मुहिम “सभापति की पाठशाला” में आज शासकीय प्राथमिक शाला चोरभठ्ठी में निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने बच्चों से मिलकर सवाल जवाब किया। । नन्हे बच्चों ने खेल, कला, अंग्रेजी विषय पर सवालो को मासूमियत से जवाब दिया। सभापति नूतनसिंह ठाकुर के साथ एमआईसी सदस्य किशनलाल कैवर्त, क्षेत्रीय पार्षद सम्मत कंवर, रतन सिंह, शाला की शिक्षिका भुनेश्वरी राठौर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नियमित रूप से स्कूल आने वाले तथा प्रतिभाशाली बच्चों शुभम, शिवांगी, सुहानी , आयुष, को पुरस्कृत किया गया।

