कोरबा

SECL कॉलोनी के मकान में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 17 और 18 अक्टूबर की दरम्यानी रात हुई इस घटना में आभूषण और नकदी चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान SECL के सेवानिवृत्त कर्मचारी कमल राव का है। वे इन दिनों बिलासपुर में मकान बनवा रहे हैं। ऐसे में कोरबा स्थित उनके मकान की देखरेख की जिम्मेदारी एक महिला नौकरानी को सौंपी गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान को निशाना बना लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरी गए आभूषणों की संख्या और नकदी सहित कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। मकान मालिक के परिजनों के पहुंचने और सामान का मिलान होने के बाद ही वास्तविक नुकसान का पता चल सकेगा।
पुलिस मकान में प्रवेश के रास्ते और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही चोरी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button