कोरबा

पुरानी रंजिश को लेकर घर पहुंचकर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

पुरानी रंजिश के चलते शराब के नशे में आरोपी ने घर के पास पहुंचकर किया था प्राणघातक हमला।

बीच-बचाव करने आए दूसरे युवक पर भी चाकू से किया था वार, हाथ की उंगली में आई थी चोट।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हल्के गुलाबी रंग का चाकू किया जब्त, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ प्रार्थी कुंदन भट्ट, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम आछीमार द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.11.2026 को गांव के ही जोगी राम मिरी ने उसे फोन कर घर बुलाया था। प्रार्थी के घर पहुंचने पर सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर शराब के नशे में उसके घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान आरोपी ने अपने साथ लाए सब्जी काटने वाले चाकू से प्रार्थी के पेट पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए आशिष भट्ट पर भी आरोपी ने चाकू से वार किया, जिससे उसके हाथ की उंगली में चोट आई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी जोगी राम मिरी को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू से हमला करना स्वीकार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हल्के गुलाबी रंग का सब्जी काटने वाला चाकू गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जब्त किया गया। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं आरोपी की संलिप्तता के आधार पर उसे दिनांक 12.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

जोगी राम मिरी, पिता फोटुलाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम आछीमार, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)।

जब्त सामग्री

घटना में प्रयुक्त 01 हल्के गुलाबी रंग का सब्जी काटने वाला चाकू।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button