कोरबा

बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

महिला दुकानदार ने निगम कर्मचारियों पर गाली-गलौज और मारपीट का लगाया आरोप

कर्मचारियों का पलटवार- महिला दुकानदार ने चाकू से किया हमला

परिचित दुकानदारों को संरक्षण देने का भी आरोप

कोरबा (ट्रैक सिटी)। नगर निगम कोरबा की ओर से शहर में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को निगम की टीम बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची, लेकिन कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और निगम कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई। घटना के बाद बाजार में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई।

इस पूरे मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला दुकानदार ने निगम के अधिकारी-कर्मचारियों पर अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि नगर निगम के कुछ अधिकारी-कर्मचारी अपने परिचित लोगों को दुकान लगाने से नहीं रोकते, जबकि उनके कहने पर दूसरे दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई की जाती है। महिला ने कार्रवाई में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाते हुए निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

वहीं दूसरी ओर निगम कर्मचारियों ने महिला दुकानदार और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उनके साथ विवाद किया गया और उन पर चाकू से वार करने की कोशिश की गई। इस आरोप के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

आशुतोष पाण्डेय, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा।

दुकानदारों का कहना है कि वे छोटी-छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बार-बार दुकानें हटाए जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है। वहीं निगम का कहना है कि बुधवारी बाजार में पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है और संबंधित दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसके बावजूद दोबारा सड़क किनारे दुकानें लगाई जा रही हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और आम लोगों को परेशानी होती है।

प्रतीक चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा

फिलहाल इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। एक ओर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है, तो दूसरी ओर कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों के व्यवहार और दुकानदारों के साथ समानता बरतने के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई वास्तव में सभी दुकानदारों के खिलाफ समान रूप से की जा रही है या फिर इसमें भेदभाव के आरोपों की भी कोई सच्चाई है? वहीं निगम कर्मचारियों पर चाकू से हमले के आरोपों की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button